Jokes Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
चिंटू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।
उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।
ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।
चिंटू- कनॉट प्लेस में।
ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।
जवाब में कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?
दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?
चिंटू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,
इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।
आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।
2 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
हवलदार - सर दशहरा पर सभी कैदियों ने जेल में रामायण प्ले किया था...
जेलर - यह तो अच्छी बात है, इसमें इतना परेशान क्यों हो रहे हो?
सर परेशानी यह है कि हनुमान बना कैदी अभी तक संजीवनी बूटी लेकर नहीं आया है।
3 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
पति- क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी गरम हो सकता है
पत्नी- हां जरूर, क्यों नहीं...
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,तो पानी क्यों नहीं।
Jokes: पति- क्या देख रही हो? पत्नी का जवाब सुनकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
4 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
यमराज (औरत से)- चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं।
औरत- बस दो मिनट दे दो।
यमराज- दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी?
औरत- फेसबुक पर स्टेटस डालना है, Traveling to Yamlok।
Jokes: बंता- क्या हुआ भाई आज इतने परेशान क्यों हो? संता ने दिया गजब का जवाब
5 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला- नया फोन कब खरीदा?
संता - नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
बंता - गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?
संता- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते, आज मौका मिला तो उठा लाया।