Funny Jokes in Hindi: अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलिसाल...
Jokes Hindi: डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? मरीज ने दिया गजब का जवाब
संता को परेशान देखकर बंता ने उससे पूछा
क्या हुआ भाई आज इतने परेशान क्यों हो?
संता बोला- यार आज धमकी भरा लेटर मिला हैं!
उसमे लिखा हैं.. मेरी बीबी से इश्क फरमाना छोड़ दो, नहीं तो तुमको गोली से उड़ा दूंगा।
बंता बोला- इसमें इतना परेशान होने वाली क्या बात हैं, छोड़ दो उसकी बीबी को।
संता बोला- लेटर में नाम नहीं लिखा, इसीलिये समझ नहीं आ रहा, किसकी बीबी से इश्क फरमाना बंद करना हैं।
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।
Jokes: दरोगा- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? बिल्लू का जवाब जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
खचाखच भरी बस में खूबसूरत लड़की की ओढ़नी पकड़कर संता बोला...
संता- क्या यह पिंक रंग की ओढ़नी है।
लड़की संता के गाल पर थप्पड़ रशीद कर बोली-तुम्हारी बहन नहीं है क्या?
संता- है, अभी नानी गांव गई है।
लड़की- तो ओढ़नी क्यों देख रहे हो?
संता- पड़ोस की भाभी को गिफ्ट में पिंक रंग की ओढ़नी देनी है।
Funny Jokes: गर्लफ्रेंड- क्या मैं तुम्हारा व्हाट्सएप चेक कर सकती हूं, बॉयफ्रेंड ने दिया गजब का जवाब
पहला कैदी- तुम्हें पुलिस ने क्यों पकड़ा?
दूसरा कैदी- बैंक लूटने के बाद वहीं बैठकर पैसे गिनने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया।
पहला कैदी- वहीं पर पैसे गिनने की क्या जरूरत थी?
दूसरा कैदी- वहां पर लिखा था कि काउंटर छोड़ने से पहले पैसे गिन लें, बाद में बैंक जिम्मेदार नहीं होगा।