जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
जोक्स: पति-पत्नी की मजेदार बातचीत सुन नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संता (बंता से) - पता है, आज मैंने 8 मिनट में 16 किलोमीटर की दौड़ लगाई...!
.
बंता - अरे वाह... पर क्यों...?
.
संता(दुखी मन से) - कुछ मूर्ख लोगों की वजह से, जो
कुत्तों को पाल तो लेते हैं, पर बांधकर नहीं रखते...!
टीचर - एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए,
तो कितने आम बचे...?
.
बन्टू - 10
.
टीचर - अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे...?
.
बन्टू - सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।
संता को गाड़ी तेज चलाने के जुर्म मे अदालत ले जाया गया...
.
जज (संता से) - यह एक गंभीर अपराध है, तुम्हें सजा या जुर्माना भुगतना पड़ेगा,
या तो 30 दिन या 3000 रुपये, बताओ इसमें से क्या लोगे...?
.
संता - जज साहब, मुझे तो आप 3000 रुपये ही दे दो...!
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?”
.
पति- “बोलो! क्या हुआ...?”
.
पत्नी - “मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो।”
.
पति - ठीक है, तो वापिस सो जा और पहन ले।”