जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------
एक लड़की बहुत देर से बस स्टॉप पर खड़ी थी...!
.
पप्पू (लड़की से) - कहां जाना है मैडम आपको...?
.
लड़की - भैया, गांधी नगर कौन सी बस जाती है...?
.
पप्पू - 22 नंबर की बस...!
.
फिर पप्पू वहां से चला गया और एक घंटे बाद फिर आया...!
.
पप्पू - अरे मैडम, आप अभी तक गई नहीं...?
.
लड़की - अरे 19 बसें जा चुकी हैं, और दो चली जाएं...!
.
फिर आएगी 22 नंबर की बस...!