जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू और मास्टर जी की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट....पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता (बेटे पर गुस्सा करते हुए) - एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे।
तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम से धनिया ले आए।
तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए!
.
बेटा - पापा चलो इकट्ठे ही चलते हैं।
.
पिता - क्यों...?
.
बेटा - क्योंकि मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है...!!!
संता - सुबह-सुबह पड़ोसन बोल रही थी कि मेरे पेट में चूहे दौड़ रहे हैं...
.
बंता - तो फिर तुमने क्या किया...?
.
संता - मैंने उसे चूहे मारने की दवा खिला दी...
दो घंटे से सो रही है, थैंक्यू भी नहीं बोला...!!!
रास्ते में एक आदमी ने दूसरे आदमी को रोककर पूछा -
भाई साहब, भाभीजी लेफ्टी हैं क्या...?
.
दूसरा आदमी - हां, पर आपको कैसे पता...?
.
पहले आदमी - क्योंकि आपका दायां गाल सूजा हुआ है...!!!
पप्पू - मैंने अपने हाथ पर बड़े से गिटार का टैटू बनवाया है।
.
गप्पू - अच्छा...
.
पप्पू - हां
.
गप्पू - फिर तो खुजाने से बजता भी होगा...!!!