जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू की बातों को सुनकर पुलिवाले हो गए बेहोश....पढ़िए मजेदार जोक्स
रेलवे पूछताछ केंद्र पर एक महिला पहुंची...
.
क्लर्क - कोहरे के कारण सब ट्रेनें लेट हैं,
और कुछ पूछना है...?
.
महिला - इस ड्रेस में मैं मोटी तो नहीं लग रही...!!!
पप्पू - मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं...?
.
मां - बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू...!
.
.
पप्पू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है...!!!
डॉक्टर - तुम रोज सुबह क्लिनिक के बाहर खड़े होकर
औरतों को क्यों घूरते हो...?
.
.
पप्पू - जी आप ने ही तो लिखा है,
'औरतों को देखने का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक!'
पप्पू (पुलिस स्टेशन जा कर बोला) -
मुझे फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है...
.
इंस्पेक्टर - कौन दे रहा है...?
.
पप्पू - बिजली वाले। कहते हैं, बिल नहीं भरा तो काट देंगे...!!!