जोक्स: हंसी-मजाक से जीवन काफी आसान हो जाता है। तनाव से भरे लाइफस्टाइल में हंसना बेहद जरूरी है। आपको अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। व्यस्त समय के बीच भी मजेदार जोक्स और चुटकुले पढ़कर आप अपने मन को हल्का कर सकते हैं। आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल कुछ जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
जोक्स: जीजा- ऐसी चाय बनाओ कि पीते ही तन-बदन झूमने लगे, साली ने दिया गजब का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजा- ऐसी चाय बनाओ कि पीते ही तन- बदन झूमने लगे और मन नाचने लगे
साली- हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं
साली की बात सुनकर जीजा की नींद उड़ गई...
कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए...
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए...
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी...
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'।
हिंदी चुटकुले: पति-पत्नी के इन वायरल जोक्स को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
खाने में बाल मिलने पर पति अपनी खूबसूरत पत्नी से रोमांटिक अंदाज में बोला...
पति- सजनी, जानेमन जुल्फों को संभाल लिया करो,
पत्नी- शर्माते हुए, आप भी न...
पति- ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। अगली बार खाने में बाल मिला, तो मां कसम, सौतन ले आऊंगा।
जोक्स: पत्नी- रोज सुबह मेरे चेहरे पर पानी क्यों डालते हो? पति का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?
गोलू- जी मंदिर चला जाता हूं
महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?
गोलू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं