फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: चोर- तेरे पास जितने भी पैसे हैं जल्दी दे, शख्स का जवाब सुनकर छूट जाएगी हंसी

Wed, 05 Jun 2024 12:14 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 05 Jun 2024 12:14 PM IST
विज्ञापन
Husband Wife Majedar Chutkule In Hindi Read Viral Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Funny Jokes: आज के समय में हर किसी के जीवन में तनाव और परेशानियां हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।  हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



चोर की हो गई चांदी
चोर ने एक व्यक्ति को सुनसान जगह पर घेर लिया
व्यक्ति ने कहा- मुझे घर जाने दो
चोर- तेरे पास जितने भी रुपये-पैसे हैं सब जल्दी से निकाल कर दे दे
व्यक्ति- भाई साहब, मेरी जेब तो खाली है कहो तो पेटीएम कर दूं?

Husband Wife Majedar Chutkule In Hindi Read Viral Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पार्टी में सुन्दर लड़की से हंस हंस कर बातें कर रहे पति के पास पत्नी आई और बोली
चलिए, घर चल कर मैं आपकी चोट पर मरहम लगा दूंगी।
पति- पर मुझे चोट कहां लगी है?
पत्नी- अभी हम घर भी कहां पहुंचे हैं?
Husband Wife Majedar Chutkule In Hindi Read Viral Jokes
jokes - फोटो : Amar Ujala
पति- पत्नी के जोक्स
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो।
पत्नी- थैंक्यू सो मच...और बताओ क्या कर रहे हो?
पति- खाली बैठा था तो सोचा थोड़ा मजाक ही कर लूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Wife Majedar Chutkule In Hindi Read Viral Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है!
विज्ञापन
Husband Wife Majedar Chutkule In Hindi Read Viral Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर स्टूडेंट के जोक्स
गुरुजी- गोलू बताओ 4 और 4 कितने होते हैं?
गोलू- गुरुजी, 10 होते हैं।
टीचर- नहीं, 8 होते हैं नालायक
गोलू- सर, हम दिलदार घर से हैं 2 मैंने खुद के भी डाल दिए!
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed