फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: रक्तदान करने गई पत्नी से पति ने कही ऐसी बात, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 22 May 2024 01:02 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 22 May 2024 01:02 PM IST
विज्ञापन
Husband Wife Jokes In HIndi Read Majedar Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

Jokes: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह किसी भी समय भी हंस सकता है।  जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 



पति- जान, मैंने सोचा तुम मुझे मिस कर रही होगी, तो कॉल कर लूं।
पत्नी- अच्छा! अभी सुबह जो लड़ाई हुई थी, तो वो क्या था?
पति एकदम शांत मन ही मन बोला- अरे यार, ये तो घर पर लग गया!!

Husband Wife Jokes In HIndi Read Majedar Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : Istock
पति (पत्नी से)- कहां गई थी
पत्नी- रक्तदान करने
पति- पीते-पीते ओवरफ्लो हो गया है
जो अब बांटने भी लगी हो।
Husband Wife Jokes In HIndi Read Majedar Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : Istock
महिला- मेरा वजन कैसे कम होगा?
पति- अपनी गर्दन को रोजाना दाएं बाएं हिलाती रहो।
महिला- किस समय?
पति- जब कोई खाने को पूछे!
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Wife Jokes In HIndi Read Majedar Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : Istock
पप्पू- जानता है सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है?
टीटू- क्यों?
पप्पू- ताकि कोई ये न कह सके कि मुझे दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया!!
विज्ञापन
Husband Wife Jokes In HIndi Read Majedar Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए?
पप्पू- क्योंकि पता नहीं एग्जाम में कब किसके पीछे बैठना पड़ जाए।
ये सुनते ही टीचर की बोलती हो गई बंद!
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed