इंसान को सेहतमंद रहने के लिए जिस तरह से अच्छा खाना, पीना जरूरी होता है। उसी तरह से हंसना भी हमारे जीवन में बहुत जरुरी होता है। हंसना भी एक तरह का योग है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके चेहरे पर रौनक बनी रहे है तो आज से हंसना- मुस्कुराना शुरू कर दीजिए। बुजुर्गो ने भी कहा है कि हंसना सौ रोगों की एक दवा है। अगर सुबह-शाम हंसने की आदत डाल ली जाए तो कोई भी बीमारी हमारे आस-पास भी नहीं आएगी। हम शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए आपको आज हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लाए हैं, जिनको पढ़कर आप हंस हंसकर लोट पोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सफर......
Viral Jokes: जब पति ने पत्नी से पूछा आज खाने में क्या बना है? पत्नी ने दिया ऐसा मजेदार जवाब सुनकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
टीचर: चलो न्यूटन का नियम सुनाओ।
स्टूडेंट: सर पूरा तो नहीं आता लेकिन लास्ट की लाइन याद है।
टीचर: चलो लास्ट की ही लाइन सुनाओ।
स्टूडेंट: ....... और इसे ही न्यूटन का नियम कहते है।
टीचर: चलो न्यूटन का नियम सुनाओ।
स्टूडेंट: सर पूरा तो नहीं आता लेकिन लास्ट की लाइन याद है।
टीचर: चलो लास्ट की ही लाइन सुनाओ।
स्टूडेंट: ....... और इसे ही न्यूटन का नियम कहते है।
एक छोटे शहर का लड़का दिल्ली घूमने गया,
अपने शहर वापस आया और अपने दोस्तों से बोला:
पता है जितनी भीड़ दिल्ली वालों की शादी में होती है,
उससे ज्यादा भीड़ तो अपने यहां तब होती है जब खराब ट्रांसफॉर्मर ठीक होता है।
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है...?
मोनू ने भीड़ को हटाते हुए बोला...!
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला-
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका बेटा हूं...!
रास्ता मिल गया और मोनू ने देखा तो एक बंदर मरा पड़ा था...!