Hindi Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में लोग काम में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि उनके पास हंसने का भी समय नहीं है। इसकी वजह से कम उम्र में ही लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। लोगों पर काम का दवाब इतना अधिक बढ़ चुका है कि वह हमेशा तनाव में रहते हैं। इसलिए हर किसी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसी एक ऐसी दवा है, जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Hindi Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
पप्पू केले खरीदने गया
पप्पू-एक केला कितने का है भाई ?
दुकानवाला-दस रूपये का है
पप्पू-चार रूपये में दे दो
दुकानवाला-चार रूपये में छिलका दूंगा
पप्पू- ये ले छह रूपये सिर्फ केला दो, छिलका तू रख ले...
भिखारी - बाबूजी आप मुझे 150 रुपये देकर मेरी मदद कीजिए.
मैं अपने परिवार से बिछुड़ गया हूं.
समीर - पहले बताओ तुम्हारा परिवार कहां है?
भिखारी - मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है...
आज के मजेदार जोक्स: दामाद और सास की मजेदार बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर - जी 24 घंटे.
आदमी - वो कैसे?
कंडक्टर - देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
Majedar Chutkule: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
बच्चा- मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर अपनी पड़ोसन आंटी उड़ती क्यों नहीं?
मम्मी- उस बंदरिया को परी किसने कहा?
बच्चा- डैडी ही उन्हें परी कहकर बुला रहे थे ।
मम्मी- तो फिर बेटा आज उड़ेगी वो आंटी और साथ में तुम्हारे पापा भी।