{"_id":"64b3a326d5233c92260deb97","slug":"majedar-chutkule-viral-jokes-jija-sali-chutkule-in-hindi-funny-jokes-2023-07-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Majedar Chutkule: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Majedar Chutkule: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
Majedar Chutkule: स्वस्थ जीवन के लिए हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव से दूर रहते हैं और स्वस्थ रहते हैं। आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंसी कंट्रोल नहीं होगी।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
2 of 5
Jokes
- फोटो : iStock
मोनू- डॉक्टर साहब 2 साल पहले मुझे बुखार आया था तो आपने नहाने के लिये मना किया था !!!
डॉक्टर- तो अब क्या?
मोनू- आज इधर से गुजर रहा था तो सोचा कि पूछता चलू ..”अब नहा लूं क्या” ??
3 of 5
jokes
- फोटो : iStock
एक औरत थाली लेके मंदिर जा रही थी
अचानक एक आदमी आता है और बोलता है
आदमी- बहन जी पिंकी आपकी ही बेटी हैं ना ?
औरत- हां तो
आदमी- आपको पता है आपकी बेटी कॉलेज जाने के बहाने कहां जाती है
औरत- मेरे को क्या
आदमी- लेकिन वो तो आपकी बेटी है
औरत- तो फिर तेरे को क्या ?
पति-पत्नी की लड़ाई हो गई...
पति ने ऑफिस से फोन किया- रात के खाने में क्या बनाया..
पत्नी गुस्से में- जहर...
पति- मैं आज देर से घर आउंगा तुम खाकर सो जाना...
एक बच्चा अपने पापा की शादी की CD देख रहा था टीवी पर तभी टीवी पर कुछ देखकर अचानक से.....
बच्चा- हम भी अपनी शादी मे आइटम गर्ल नचवाएंगे
पिता- हरामखोर, ये तेरी बुआ और मौसी है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।