फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी चुटकुले: शिक्षक- भारत के एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ? छात्र ने दिया मजेदार जवाब

Sat, 13 Jan 2024 03:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 03:46 PM IST
विज्ञापन
Hindi Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

हिंदी चुटकुले: चिंता और मानसिक तनाव से बचना है, तो हम सभी को हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। अगर हम खुश रहते हैं तो हमसे कई बीमारियां दूर रहती हैं। वर्तमान समय में मानसिक तनाव के ज्यादातर लोग शिकार हैं। इसलिए जरूरी है कि हम सभी प्रसन्न रहें। योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



एक टीचर क्लास में बच्चों को ग्रुप फोटो दिखा रही थीं...
टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर नंदू बोला- और ये रहीं हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।
(नंदू की फिर हुई ढंग से कुटाई)।
 

Hindi Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : iStock

शिक्षक- भारत के एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ? 
छात्र- सर, आलिया भट्ट, 
शिक्षक- छड़ी हाथ में लिए बोले, नालायक यही सीखा है? 
तभी दूसरे छात्र ने कहा- मास्टर साहब, यह तोतला है, आर्यभट्ट बोल रहा है.
 

Hindi Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : iStock

एक लड़के की बाइक से स्कूटी वाली लड़की की टक्कर हो गई। 
भीड़ ने लड़के को खूब मारा और बुरी तरह पीटा, फिर लड़की और उसकी स्कूटी को उठाया।
एक आदमी लड़की से बोला- आपको लगी तो नहीं? 
लड़की- नहीं, ये तो मेरा रोज का काम है, स्कूटी सीख रही हूं ना।

जोक्स: बॉयफ्रेंड से गर्लफ्रेंड ने पूछा- तुम कहां पैदा हुए थे, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : iStock

चिंटू- डॉक्टर साहब एक साल पहले मुझे बुखार आया था।
डॉक्टर- हां तो अब क्या? 
चिंटू- आपने नहाने को मना किया था, आज इधर से गुजर रहा था तो सोचा कि आपसे पूछता चलू… 'अब नहा लूं क्या'?

आज के मजेदार जोक्स: बैंक लूटने के बाद डाकू ने एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा, सामने से मिला गजब का जवाब

विज्ञापन
Hindi Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : iStock

सुहागरात को बिल्लू अपनी बीवी की गोद में लेटा था...
चिल्लू- अगर मैं मर गया तो ?
रिंकी-ऐसा मत कहो जानू।
चिल्लू-अगर मैं मर गया तो क्या तुम तुरंत शादी करोगी?
रिंकी- नहीं तुरंत नहीं, 2 -3 महीने तो रुकना पड़ेगा नहीं तो लोग क्या कहेंगे??
बेचारा चिल्लू अभी भी सदमे में है !!!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed