फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: साला- मुझे शादी नहीं करनी, जीजा का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 11 Apr 2023 01:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 01:11 PM IST
विज्ञापन
Hindi Jokes: Sala Jija Jokes sali jija jokes read funny chutkule in hindi
Funny Jokes - फोटो : अमर उजाला

Hindi Jokes in Hindi: हंसने-मुस्कुराने से तनाव दूर होता है और आप सेहतमंद रहते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप हर दिन हंसते-मुस्कुराते रहें। लेकिन आजकल के व्यस्त जीवन में बेहद कम ही ऐसे समय मिलते हैं, जब आप खुलकर हंस पाते हैं। हंसने-मुस्कुराने से आपकी मांसपेशियों की कसरत होती है। इसलिए हंसते-मुस्कुराते रहना सभी के लिए जरूरी है। आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi)। आप इन चुटकुलों को पढ़कर अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। 



आईने के आगे खड़ी पत्नी ने, अपने पति देव से पूछा - क्या मैं बहुत मोटी लग रही हूं...?
पति ने सोचा और बेकार के झगड़े से बचने के लिए कहा - बिल्कुल भी नहीं...!
पत्नी ने खुश होकर रोमांटिक होते हुए कहा - ठीक है फिर मुझे अपनी बाहों में उठा कर फ्रिज तक ले चलो...
मैं आइसक्रीम खाऊंगी...!
स्थिति को बेकाबू होते देख पति ने कहा - "रुकजा, मैं फ्रिज ही ले आता हूं।"

Hindi Jokes: Sala Jija Jokes sali jija jokes read funny chutkule in hindi
Funny Jokes - फोटो : iStock

जीजा और साला आपस में बात कर रहे थे
साला- जीजा जी, मुझे शादी नहीं करनी
मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
जीजा- अरे साले जी कर लो शादी! फिर एक ही औरत से डर लगेगा,
बाकी सब अच्छी लगेंगी
 

Hindi Jokes: Sala Jija Jokes sali jija jokes read funny chutkule in hindi
Funny Jokes - फोटो : iStock

एक लड़का- क्रिकेट मैच देखने वालों ये तो बताओ
पूरे मैच में किस जगह दो लड़कियों का नाम लिया जाता है?
दूसरा लड़का- नहीं पता !
पहला लड़का- जरा…सोचो सोचो !
दूसरा- तुम ही बता दो
पहला लड़का- तो सुनो…..ध्यान लगाकर…जब कहता है कमेंटेटर और ये गई गेंद  सीमा-रेखा के बाहर

Jokes Hindi: इन वायरल जोक्स को पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes: Sala Jija Jokes sali jija jokes read funny chutkule in hindi
Funny Jokes - फोटो : iStock

संता मेडिकल डॉक्टर के पास गया
संता- डॉक्टर साहब मुझे क्या बीमारी है?
डॉक्टर- लड़कियों का पीछा करना छोड़ दो,
संता- उससे क्या होगा?
डॉक्टर- अगर लड़कियों का पीछा करना नहीं छोड़ोगे, तो जल्दी ही मर जाओगे
संता- लड़कियों का पीछा करने से कोई कैसे मर सकता है?
डॉक्टर- क्योंकि उनमें से एक लड़की मेरी भी है।

आज के मजेदार जोक्स: पति ने पत्नी से मांगा पानी, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
Hindi Jokes: Sala Jija Jokes sali jija jokes read funny chutkule in hindi
Funny Jokes - फोटो : iStock

संता- यार कल शाम को भाभी तुझे इतना क्यों मार रही थी?
बंता- क्या बताऊं सरकारी नौकरी करते-करते मेरा भी दिमाग खराब हो गया है।
संता- लेकिन हुआ क्या?
बंता- कल गर्लफ्रेंड को लेटर लिखा और प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्नी को भी भेज दी…!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed