फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी जोक्स: पुलिस- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए? चोर ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Mon, 22 Jan 2024 02:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Jan 2024 02:47 PM IST
विज्ञापन
Hindi Jokes: Police Chor Jokes in Hindi Viral Chutkule Memes
जोक्स - फोटो : iStock

हिंदी जोक्स: हंसने-मुस्कुराने से हमारी शरीर में खून बढ़ता है। इसके साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है जिससे हम बीमारियों से बच रहते हैं। हंसने-मुस्कुराने से हमारे आस-पास का माहौल खुशनुमा बना रहता है जिसकी वजह से हम मानसिक तनाव से बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....



बैंक का मैनेजर होटल में गया...
मैनेजर- खाने में क्या है?
वेटर- जी, तंदूरी चिकन, मलाई कोफ्ता, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर, दम आलू, मिक्स वेज, आलू गोभी।
मैनेजर- मटर पनीर और चार रोटी लाओ।
वेटर- लेकिन सब खत्म हो चुका है, अभी कुछ नहीं है।
मैनेजर- तो इतनी देर से क्यों बक रहा था, पहले ही बता देता।
वेटर- मैनेजर साहब मैं रोज एटीएम जाता हूं।
वो एटीएम मुझसे पिन कोड, अमाउंट, रिसीट सब कुछ पूछता है और लास्ट में बताता है नो कैश।
अब समझ आया कि उस वक्त मुझे कैसा लगता है।
बैंक मैनेजर बेहोश...
 

Hindi Jokes: Police Chor Jokes in Hindi Viral Chutkule Memes
जोक्स - फोटो : iStock

पुलिस- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए? 
चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही की थी अपनी पत्नी के लिए ड्रेस चुराकर।
बाकी दो बार तो मैं सिर्फ उसे बदलने गया था। 
 

Hindi Jokes: Police Chor Jokes in Hindi Viral Chutkule Memes
जोक्स - फोटो : iStock

एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे.
आदमी- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं

जोक्स: टीचर- लड़कियां अगर पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं? संता ने दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes: Police Chor Jokes in Hindi Viral Chutkule Memes
जोक्स - फोटो : iStock

संता एक बैंक में गया और बोला- मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है! 
बैंक मैनेजर- किसके साथ? 
संता- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो।
बैंक मैनेजर (गार्ड से)- धक्के मारकर बाहर निकालो इसको... 

हिंदी चुटकुले: संता- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़का में क्या अंतर है? बंता का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
Hindi Jokes: Police Chor Jokes in Hindi Viral Chutkule Memes
जोक्स - फोटो : iStock

आधी रात को पप्पू की नींद खुली
पप्पू- अरे गप्पू, उठो
गप्पू- बोलो
पप्पू- तुम्हें आसमान में क्या नजर आ रहा है
गप्पू- तारे, और तुम्हें
पप्पू- तारे
गप्पू- कितना खूबसूरत है आसमान
पप्पू- डार्विन के बाप, टेंट चोरी हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed