Majedar Chutkule in Hindi: हंसी-मजाक करने से मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आप सकारात्मक सोचते हैं जिससे किसी भी तरह के तनाव से बच रहते हैं। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुलों को भी बड़ी भूमिका होती है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप नीचे दिए गए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं।
शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं...
एक ऑटो वाले की शादी हो रही थी।…
जब उसकी दुल्हन फेरों के वक्त उसके पास बैठी तो वह बोला,
थोड़ा पास होकर बैठो, अभी एक और बैठ सकती है।
फिर क्या था मण्डप में ही…
दे चप्पल दे चप्पल
लड़का- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं
लड़की का पिता - कितना कमा लेते हो?
लड़का- 20,000 रुपये महीना
लड़की का पिता - 17,000 मैं अपनी बेटी को पॉकेट मनी देता हूं
लड़का- वो मिला के ही बोल रहा हूं अंकल
Jokes Hindi: अंग्रेज सिपाही से- इस आदमी का कान काट दो, चोर का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
संता (बंता से)- और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नही?
बंता- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर।
संता- क्या बात कर रहा है, सच में..
बंता- और नहीं तो क्या।
संता- फिर क्या बोली?
बंता- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ, पक्का अब नही मारुंगी
Jokes Hindi: टीचर- महान व्यक्ति वह होता है, जो हमेशा दूसरों की मदद करे, छात्र ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
पत्नी- पूजा किया कीजिये
पति- क्यों?
पत्नी- बलाएं टल जाती हैं।
पति- तुम्हारे पिता ने तो खूब की होगी, तभी तो उनकी टल गयी और मेरे पल्ले पड़ गयी।