Hindi Jokes: आप दिनभर के काम से खाली होने के बाद भी मन को तरोताजा रखने के लिए हंसी का सहारा ले सकते हैं। हंसने से हमारी थकान पूरी तरह से दूर हो जाती है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके है, लेकिन आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप जरूर हंसेंगे। इन जोक्स को आप पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Hindi Jokes: जीजा जी- तुम लड़कियां इतनी सुन्दर क्यों होती हैं? साली ने दिया मजेदार जवाब
जीजा जी- तुम लड़कियां इतनी सुन्दर क्यों होती हैं?
साली- क्योंकि भगवान ने हमें खुद अपने हाथों से बनाया है।
जीजा जी- कह तो ऐसे रही हो, जैसे हमे ठेके के मजदूर ने बनाया है।
जीजा जी बात सुनकर साली साहिबा जोर से हंसने लगी।
खाने में बाल मिलने पर पति अपनी खूबसूरत पत्नी से रोमांटिक अंदाज में बोला...
पति- सजनी, जानेमन जुल्फों को संभाल लिया करो,
पत्नी- शर्माते हुए, आप भी न...
पति- ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। अगली बार खाने में बाल मिला, तो मां कसम, सौतन ले आऊंगा।
Jokes Hindi: दूल्हा- घूंघट उठाते हुए क्या मैं चेहरा देख लूं? दुल्हन ने दिया झन्नाटेदार जवाब
बेटा- मम्मी, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
मां- बेटा तू तो करोड़ों का है...
बेटा- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!!
फिर मां ने की चप्पलों की बरसात।
Viral Jokes: कोयल ने कौवे से पूछा- तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की? सामने से मिला गजब का जवाब
महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?
गोलू- जी मंदिर चला जाता हूं
महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?
गोलू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं