फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: पति और पत्नी की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स

Sat, 08 Apr 2023 05:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
Hindi Jokes: Husband Wife Chutkule in Hindi Read Pati Patni ke Jokes Chutkule in Hindi
Jija Sali Jokes - फोटो : अमर उजाला

Husband Wife Chutkule in Hindi: अगर आप हमेशा सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल  लीजिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए इंसान को हंसते रहना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे,
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी,
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे,
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया,
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे,
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर... 

Hindi Jokes: Husband Wife Chutkule in Hindi Read Pati Patni ke Jokes Chutkule in Hindi
Jija Sali Jokes - फोटो : iStock

सोनू ने बंता से पूछा - क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो...?
मोनू ने कहा - हां...!
सोनू - कैसे...?
मोनू - अगर वो हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो...
 

Hindi Jokes: Husband Wife Chutkule in Hindi Read Pati Patni ke Jokes Chutkule in Hindi
Jija Sali Jokes - फोटो : iStock

पप्पू - मैंने आज दुकानदार को उल्लू बनाया।
गप्पू - कैसे?
पप्पू - एक जूते की कीमत पर दो जूते खरीदे, 
कीमत एक ही पर लिखी थी...
गप्पू - दूसरे जूते पर रेट लिखना भूल गया होगा... 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes: Husband Wife Chutkule in Hindi Read Pati Patni ke Jokes Chutkule in Hindi
Jija Sali Jokes - फोटो : iStock

पिता ने बेटे से कहा - लड़की वालों के सामने बड़ी-बड़ी बातें करना,
लड़की वालों के आते ही बेटे ने पिता से कहा - 
पापा चाबी देना वो ट्रेन धूप में खड़ी है, उसे अंदर कर दूं...

Jija Sali Jokes: साली- जीजा जी आप क्या करते हैं? जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
Hindi Jokes: Husband Wife Chutkule in Hindi Read Pati Patni ke Jokes Chutkule in Hindi
Jija Sali Jokes - फोटो : iStock

शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बना रही थी...
सास (फ्रिज खोलती है )- अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है ?
बहू - मम्मी जी बुक में लिखा है कि सब चीजों को मिलाकर एक घंटा फ्रिज में रखें... 
सास बेहोश...
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed