Hindi Jokes: आज कल के जीवन में हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आपका शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आ हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Hindi Jokes: लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? लड़की का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले।
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।
पत्नी मायके से वापिस आई... पति दरवाजा खोलते हुए हंसने लगा।
पत्नी- ऐसे क्यों हंस रहे हो?
पति- गुरुजी ने कहा था कि जब भी मुसीबत सामने आए तो उसका सामना हंसते हुए करो।
Funny Jokes: पप्पू- किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं, तांत्रिक ने दिया गजब का जवाब
रोहन- क्या हुआ क्यों उदास बैठे हो?
मोहन- कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं।
तभी से तैयार बैठा हूं, कोई आया ही नहीं।
Majedar Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
लड़की गिफ्ट की दुकान में काफी देर गिफ्ट देखने के बाद एक गिफ्ट की तरफ इशारा करते हुए पूछा…
ये हंसती हुई चुड़ैल कितने की है?
दुकानदार- मैडम जी ये आईना है।