{"_id":"648070dcfd9ba26c7206bb1a","slug":"hindi-jokes-father-son-jokes-in-hindi-read-majedar-chutkule-in-hindi-2023-06-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hindi Jokes: पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? मिला गजब का जवाब","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Hindi Jokes: पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? मिला गजब का जवाब
Majedar chutkule in hindi: हर इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, सुबह और शाम हंसने की आदल डाल लीजिए। आप नियमित रूप से हंसते रहते हैं, तो हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
संता अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।
संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much"
लड़की- तू चिंटू बोल रहा है न?
संता- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...
लड़की-तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न
संता- चौंककर हां, बिलकुल सही
लड़की- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
.
पप्पू- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू
लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं,
संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी
उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे...
2 of 5
Hindi Jokes
- फोटो : iStock
पापा- तेरा रिजल्ट आ गया, पास हुआ या फेल?
बेटा- प्रिंसिपल का बेटा फेल हो गया
पापा- तुम?
बेटा- मेजर साहब का बेटा भी फेल हो गया
पापा- और तुम?
बेटा- डॉक्टर साहब का बेटा भी फेल हो गया
पापा गूस्से से- बेवकूफ, मैं तुमसे पूछ रहा हूं तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
बेटा -तो आप कौन से प्रधानमंत्री हो जो आपका बेटा पास हो जाएगा...
दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल।
3 of 5
Hindi Jokes
- फोटो : iStock
मरीज- डॉक्टर में हर बात तुरंत भूल जाता हूं? कोई दवाई दीजिए!
डॉक्टर -एक काम करो, पहले आप मुझे फीस दे दो, कहीं तुम दवाई लेने के बाद मेरी फीस भी भूल गए तो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Hindi Jokes
- फोटो : iStock
पत्नी- तुम्हें जरा भी तमीज नहीं है, मैं घंटों से बोले जा रही हूं और तुम हो कि उबासी ले रहे हो।
पति- मैं उबासी नहीं ले रहा, बोलने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन तुम हो कि बोलने ही नहीं दे रही
पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया?
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे?
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।