फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Today Funny Jokes: देवर से भाभी- बहुत साल पहले एक बाबा ने मुझसे कुछ कहा था, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Fri, 20 Jun 2025 05:30 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 20 Jun 2025 05:30 PM IST
सार

Hindi Jokes: काम में व्यस्त होने के कारण लोग अपने लिए हंसने-हंसाने का समय नहीं निकाल पाते हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।

विज्ञापन
Hindi Jokes Devar Bhabhi Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes Chutkule in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।


भाभी (देवर से)- पता है बहुत साल पहले एक बाबा ने मुझसे कहा था
की तुझे इतना मिलेगा की संभाला भी नहीं जाएगा
देवर- फिर क्या हुआ?
भाभी- मुझे अब पता चला की वो वजन की बात कर रहे थे....

भाभी- देवर जी क्या कर रहे हो?
देवर- पढ़ रहा हूं भाभी
भाभी- शाबास, ऐसे ही पढ़ा करो देखना एक दिन जरूर कामयाब हो जाओगे
वैसे क्या पढ़ रहे हो?
देवर- आपकी होने वाली देवरानी के मैसेज
सुनकर भाभी के होश उड़ गए..... 
Hindi Jokes Devar Bhabhi Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
एक लड़की का फोन टॉयलेट में गिर गया
तभी टॉयलेट से एक 'जिन्न' प्रकट हुआ और बोला- ये लो तुम्हारा फोन
लड़की ने 'कुल्हाड़' वाली कहानी सुन रखी थी
इसलिए ईमानदारी का परिचय देते हुए बोली- ये सोने का फोन मेरा नहीं है
जिन्न- पगली रुलाएगी क्या? 
धो के देख तेरा ही है......
Hindi Jokes Devar Bhabhi Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा
मम्मी- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना......

पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई.....  
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Devar Bhabhi Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes Chutkule in Hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू एक पार्टी में गया
वहां पर प्लेट में रखे टिश्यू पेपर को खाने की चीज समझकर खाने लगा
गप्पू देखते ही तपाक से बोला- अरे इसे मत खा
पप्पू ने पूछा- क्यों?
तो गप्पू ने कहा यार इसमें मसाला नहीं है, बिल्कुल फीका है.....


Chutkule In Hindi: लड़के के प्रपोज करने पर लड़की ने कही ऐसी मजेदार बात, पढ़कर घर में गूंजने लगेंगे ठहाके

विज्ञापन
Hindi Jokes Devar Bhabhi Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes Chutkule in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
डॉक्टर (मरीज से)- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे? 
मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं कब्र खोदता हूं
आपकी फ्री में खोद दूंगा.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed