Hindi Jokes: मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए हम सभी को हर दिन हंसते रहना चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं तो बुरा समय भी जल्द बीत जाता है। अगर आप सुबह-शाम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव आपके आस-पास भी नहीं भटकता है। स्वस्थ रहने के लिए इंसान को हमेशा हंसते रहना चाहिए। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Hindi Jokes: लड़के से बोली लड़की- मैं तुम्हारे लिए आग पर भी चल सकती हूं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
मिंटू- हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं!
पिंटू- वो क्यों?
मिंटू- हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है! हम सोचते हैं जब वो बोलने लगे... उससे पहले पहले हम तमिल सीख लें!
लड़की - मैं तुम्हारे लिए आग पर भी चल सकती हूं, नदी में कूद सकती हूं।
लड़का- लव यू जानू, क्या तुम मुझसे अभी मिलने आ सकती हो,
लड़की- पागल हो क्या इतनी धूप में कैसे आ सकती हूं
Jokes: बंटी- ओए तूने अपनी सगाई क्यों तोड़ दी? पप्पू ने दिया गजब का जवाब
पत्नी- आपने कुछ सुना...
पति- क्या...?
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था...
Latest Jokes: पति-पत्नी की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले
हवलदार- सर दशहरा पर सभी कैदियों ने जेल में रामायण प्ले किया था...
जेलर- यह तो अच्छी बात है, इसमें इतना परेशान क्यों हो रहे हो?
हवलदार- सर परेशानी यह है कि हनुमान बना कैदी अभी तक संजीवनी बूटी लेकर नहीं आया है।