चुटकुले: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...
चुटकुले: पड़ोसन- आपके बर्तन बड़े चमक रहे, धोने के लिए किसका इस्तेमाल करती हैं, महिला ने दिया गजब का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसन- आपके बर्तन बड़े चमक रहे हैं...!
धोने के लिए किसका इस्तेमाल करती हैं...?
महिला- पति का...!
टीनू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती।
एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला- पंडित जी कोई उपाय बताएं मेरी शादी नहीं हो रही, हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।
Jokes: मास्टर जी- शांति किसके घर में रहती है? पप्पू ने दिया मजेदार जवाब
मोनू एक घने जंगल में जा रहा था तभी एक सांप ने पैर पर काट लिया
मोनू को गुस्सा आया और पैर को आगे करके कहा- ले काट ले जितना काटना है काट ले
सांप ने फिर एक-दो बार काटा और थक कर कहा- अबे तू इंसान है या भूत
मोनू - मैं तो इंसान ही हूं लेकिन मेरा ये पैर नकली है...
आज के मजेदार जोक्स: लड़की वाले बेटी के लिए लड़का देखने गए, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
एक चतुर महिला ने फेसबुक पर लिखा...!
मन को वश में करना सीख रही हूं आजकल...
शिमला जाने का मन होता है तो शिमला मिर्च खा लेती हूं...!
मसूरी जाने का मन होता है तो मसूर की दाल खा लेती हूं...!
और उधमपुर जाने का मन होता है तो घर में उधम मचा देती हूं...!