{"_id":"65afb718410f41e7dd0ee497","slug":"jokes-in-hindi-santa-banta-chutkule-in-hindi-funny-jokes-2024-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जोक्स: संता- बताओ स्वर और व्यंजन में क्या फर्क होता है? बंता ने दिया मजेदार जवाब","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
जोक्स: संता- बताओ स्वर और व्यंजन में क्या फर्क होता है? बंता ने दिया मजेदार जवाब
जोक्स: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। हंसी आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...
2 of 5
जोक्स
- फोटो : Twitter
संता- बताओ स्वर और व्यंजन में क्या फर्क होता है?
बंता- स्वर मुंह से बाहर निकलते हैं और व्यंजन मुंह के अंदर ही रह जाते हैं..
संता बेहोश...
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या?
लड़के वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है।
लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का..
रिश्ता वही, सोच नई..
दादी और पोता आपस में बात करते हुए...
दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है. देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है.
पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है..
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था
तभी आंटी बाहर आयी
आंटी- क्यों खड़े हो ?
लड़का- ऐसे ही
आंटी- बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढो लिखो, कैरियर सेट कर लो
लड़का- आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, कैरियर क्या खाक सेट करूंगा...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।