Hindi Chutkule: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना एक बड़ी चुनौती है। अगर आप इस स्थिति में भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हंसने की आदत डाल लीजिए।
शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं..
2 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
पत्नी- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो?
पति- हां...
पत्नी- लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है...
पति- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते...
3 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ जल्दी..
पत्नी- क्यों ना आज तुमको शाही पनीर और पुलाव बनाकर खिला दूं।
पति- वाह क्या बात है...मुंह में पानी आ गया..
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी अब इसी से काम चला लो।
4 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
पत्नी- मैं लगता है मर जाऊंगी।
पति- तो मैं भी मर जाऊंगा।
पत्नी- मैं तो बीमार हूं इसलिए मर जाउंगी, लेकिन तुम क्यों मरोगे?
पति- मैं इतनी खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा इसलिए।
Jokes Hindi: जब साली साहिबा ने जीजाजी को बना दिया मुर्गा, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
5 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
टीचर- बताओ मंकी को हिंदी में क्या कहते हैं?
स्टूडेंट- बंदर...
टीचर- किताब से देख कर बताया है न?
स्टूडेंट- नहीं, मैंने तो आपको देख कर बताया है।