Hindi Chutkule: वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा और अपनों से बढ़ती दूरियों ने लोगों के जीवन में मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है। अगर आपको मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
Hindi Chutkule: मरीज- मैं खाना न खाऊं, तो मुझे भूख लग जाती है, डॉक्टर ने दिया मजेदार जवाब
मरीज- डॉक्टर, मैं खाना न खाऊं, तो मुझे भूख लग जाती है...
ज्यादा काम करता हूं, तो थक जाता हूं... देर तक जगा रहूं, तो
नींद आ जाती है, मैं क्या करूं...?
डॉक्टर- रात भर धूप में बैठे रहो, सही हो जाओगे..!
पति आधी रात को अपनी मोटी बीवी को जगा कर बोला -
घुट-घुट कर मरना सही है या फिर एकदम से मर जाना...?
पत्नी- एकदम से मर जाना अच्छा होता है...!
पति- तो अपनी दूसरी टांग भी मेरे ऊपर रखे दे और किस्सा खत्म कर मेरा...!
मास्टर जी- मुहावरे का अर्थ बताओ 'सांप की दुम पर पैर रखना'
छात्र- पत्नी को मायके जाने से रोकना...!
मास्टर जी समझ नही पा रहे हैं कि इतनी गहरी जानकारी इसे कैसे हुई...?
Jija Sali Chutkule: जीजा साली के हंसाने वाले टाॅप चुटकुले, पढ़िए मजेदार जोक्स
वोटर- ये जो उंगली पर स्याही लगाई गई है, ये कितने दिन में निकलेगी?
चुनाव अधिकारी- तीन महीने में।
वोटर- मेरे बालों पर भी लगादो प्लीज... डाई तो 15 दिन में ही निकल जाती है।