फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: चिंटू अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर होटल डिनर करने गया, फिर जो हुआ पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 17 Jan 2026 11:16 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 17 Jan 2026 11:16 AM IST
सार

Comedy Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। 

विज्ञापन
Girlfriend Boyfriend Comedy Jokes Jija Sali Desi Chutkule Pati Patni New Jokes Devar Bhabhi Viral Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Chutkule, Funny Jokes In Hindi: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है।हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है। सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।  हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। 



चिंटू अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर होटल डिनर कराने गया
चिंटू- बोलो, क्या मंगाऊं बेबी?
गर्लफ्रेंड- मेरे लिए तो पिज्जा और अपने लिए एंबुलेंस
चिंटू- एंबुलेंस क्यों?
गर्लफ्रेंड- पीछे देखो तुम्हारी पत्नी खड़ी है.....



बॉयफ्रेंड- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
गर्लफ्रेंड- लोग समय के साथ बदल जाते हैं लेकिन तुम नहीं बदले
बॉयफ्रेंड- वह कैसे?
गर्लफ्रेंड- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे
और आज भी बेरोजगार हो...
Girlfriend Boyfriend Comedy Jokes Jija Sali Desi Chutkule Pati Patni New Jokes Devar Bhabhi Viral Jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
गप्पू- यार मुझे बचपन से ही शौक था अच्छा इंसान बनने का
पप्पू- फिर क्या हुआ, बन गए?
गप्पू- अरे कहां, बचपन खत्म...शौक खत्म...
Girlfriend Boyfriend Comedy Jokes Jija Sali Desi Chutkule Pati Patni New Jokes Devar Bhabhi Viral Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सोनू LKG में पढ़ता था
एक बार लगातार 4 दिनों तक स्कूल में देर से आने पर
मैडम ने कहा- सोनू तुम इतना लेट स्कूल क्यों आते हो?
सोनू- मैडम, आप मेरी इतनी चिंता न किया करें,
बच्चे गलत समझते हैं....


Funny Jokes: दामाद- अपना आज का राशिफल पढ़ रहे हैं क्या? ससुर ने दिया गजब का जवाब

Funny Chutkule: शादी हमेशा अपनी से बड़ी लड़की से ही करनी चाहिए, देवर की बात सुनकर भाभी की बोलती हो गई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend Boyfriend Comedy Jokes Jija Sali Desi Chutkule Pati Patni New Jokes Devar Bhabhi Viral Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पड़ोसी- आपका बेटा बहुत गंदी-गंदी गालियां देता है,
जरा समझाइए उसे
लड़के का पिता- अभी उम्र ही क्या है, उसकी
बड़ा होकर अच्छी-अच्छी गालियां बकना सीख जाएगा
पड़ोसी बेहोश...


एक कवि का बेटा स्कूल में आया
टीचर- व्हाट इज नाउन?
स्टूडेंट- अर्ज करता हूं, कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग
कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग
नाउन इज ए नेम ऑफ पर्सन प्लेस ऑर थिंग.....

विज्ञापन
Girlfriend Boyfriend Comedy Jokes Jija Sali Desi Chutkule Pati Patni New Jokes Devar Bhabhi Viral Jokes
मजेदार जोक्स - फोटो : Amar Ujala
डॉक्टर- तुम्हें दवाई 10 बजे लेने को बोला है,
तुम पांच बजे ही क्यों ले लेते हो?
सोनू- दुश्मन पर वार किया जाना चाहिए
जब वो तैयार न हो.....

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed