Hindi Chutkule: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आजकल की भागमभाग जिंदगी में हंसी कई बीमारियों की दवा है। मानसिक तनाव और चिंता से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट और योगगुरु भी इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Hindi Chutkule: पत्नी- फेसबुक पर रोज रोमांटिक शायरियां लिखते हो, पति ने दिया मजेदार जवाब, पढ़िए ऐसे ही जोक्स
पत्नी- ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि 'ये तेरी जुल्फें हैं जैसे रेशम की डोर' ये किसके लिए लिखते हो...?
पति- पगली तेरे लिए ही लिखता हूं।
पत्नी- फिर वो रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो इतना चिल्लाते क्यों हो...?
एक शहर की लड़की की शादी घरवाले गांव में करवा देते हैं, लड़की की सास सुबह उठते ही और नई बहू से कहती है, गाय को चारा डाल आओ।
गाय के मुंह में झाग देखकर लड़की वापस आ गई।
सास बोली- क्या हुआ बहू?
लड़की बोली- गाय अभी कोलगेट कर रही है, मां जी।
आलसी चिंटू- पापा प्लीज मेरे लिए एक गिलास पानी ला दोगे?
पापा- खुद उठ कर ले ले आलसी
लड़का- प्लीज, दे दो ना पापा
पापा- अब अगर पानी मांगा तो थप्पड़ मारूंगा
लड़का- थप्पड़ मारने आओ तो पानी लेते आना।
नेहा- तुम्हारा भाई आजकल क्या कर रहा है,
मीता- एक दुकान खोली थी उसने, पर अब वो जेल में है
नेहा- ऐसा क्यों
मीता- अरे वो दुकान हथोड़े से खोली थी ना