माना जाता है कि हंसने मुस्कुराने से इंसान की सेहत अच्छी रहती है। इसीलिए हम सभी को खुद भी हंसना चाहिए और दूसरों को भी हंसाना चाहिए। हम कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप खूब हंसेंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए।
सदमे में पति
2 of 6
मजेदार जोक्स
- फोटो : Pixabay
संता- इंस्पेक्टर साहब, मेरी मदद कीजिए। कोई मुझे धमकी भरे कॉल कर रहा है।
पुलिसवाला- कौन है वह?
संता- मेरी गर्लफ्रेंड का पति फिर क्या था...हो गई जेल
3 of 6
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
पंडित- क्या तुम दोनों फेसबुक पर अपना स्टेटस मैरिड करने के लिए तैयार हो?
लड़का और लड़की- हां
पंडित- तो फिर यह विवाह संपन्न हुआ।
बीवी- अगर पति को फेसबुक पर ब्लॉक कर दें, तो इसे क्या कहेंगे?
इलेक्ट्रॉनिक Divorce!
4 of 6
वायरल जोक्स
- फोटो : iStock
पिंकी- मैं तुमसे प्यार करती हूं, मैं तुम्हारे बिना मर जाऊंगी, मिट जाऊंगी, जानू, मैं तुम्हारे प्यार में फ़ना हो जाऊंगी।
पकलू- हम्म.. देख लो, जैसा तुम्हें ठीक लगे।
5 of 6
वायरल जोक्स
- फोटो : iStock
पत्नी- शादी से पहले तुम मुझे होटल, सिनेमा और न जाने कहां-कहां घुमाते थे... शादी हुई तो घर के बाहर भी नहीं ले जाते...
पति- कभी चुनाव के बाद प्रचार देखा है।