Funny Jokes: अगर आप सुबह और शाम हंसते हैं, तो आप जीवनभर सेहतमंद रहेंगे। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से वह हमेशा तनावमुक्त रहता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह किसी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी ठहाके लगाकर हंसने लगेगा।
आज के मजेदार जोक्स: टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए तो तुम क्या करोगे? छात्र ने दिया गजब का जवाब
टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए। तो तुम क्या करोगे?
छात्र- 1-2 घंटा देखंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है, वरना स्टाफ रूम में रख देंगे।
कल तुम्हें फांसी होगी... बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं।
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा।
Jokes: वकील- कत्ल की रात तुम क्या कर रहे थे? मुजरिम का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
पत्नी- मैंने जन्मदिन पर गिफ्ट में गहने मांगे और तुमने दिया "खाली डिब्बा " कितनी शर्म आई मुझे फ्रेंड्स के आगे
रामू- शर्म ही तो औरतों का गहना है पगली...
Hindi Jokes: दूल्हा- क्या अब मैं घूंघट उठाकर चेहरा देख लूं? दुल्हन ने दिया झन्नाटेदार जवाब
संता- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा
बंता- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
संता- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।