Funny Jokes in Hindi: अगर आप सुबह और शाम हंसना और खिलखिलाना शुरू कर दें, तो आपके जीवन का आधे से अधिक तनाव तो ऐसे ही दूर हो जाएगा। इसके साथ ही मन और दिमाग भी तरोताजा रहेगा। हर किसी को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। इसलिए इंसान को हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुथ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes)। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: संता- तेरी इतनी खुशी का राज क्या है? बंता ने दिया झन्नाटेदार जवाब
संता- तेरे घर से हमेशा हंसने की आवाज आती है, इतनी खुशी का राज क्या है?
बंता- मेरी बीवी मुझे जूते मारती है, लग जाए तो वो हंसती है, नहीं लगे तो मैं हंसता हूं
पत्नी रूठकर-तुम मेरा जरा भी ध्यान नहीं रखते
पति- अरे एक तुम ही तो हो, जो मेरे इस घर को स्वर्ग बना सकती हो
पत्नी- सचमुच डार्लिंग...कैसे ?
पति- मायके जाकर।
Hindi Chutkule: जब पत्नी ने पति को जड़ दिया जोरदार तमाचा, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में खाना खाने गया।
पप्पू- अच्छा क्या लोगी तुम ?
गर्लफ्रेंड- जो तुम कहो।
पप्पू- वेटर जरा मीनू लाना।
गर्लफ्रेंड- मैं भी मीनू खाऊंगी!
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- मैं घर छोड़कर जा रही हूं, पति का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या?
लड़के वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है।
लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का।
रिश्ता वही, सोच नई।