Most Funny Chutkule in Hindi: किसी इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छी हवा, अच्छा खानपान की तरह हंसी भी बेहद जरूरी होती है। अगर हम नियमित रूप से हंसते रहते हैं, तो मानसिक हो या शारीरिक कोई बीमारी हमारे आसपास नहीं आती है। हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। क्योंकि आज के समय में बढ़ते काम के दबाव की वजह से होने वाले मानसिक तनाव से बचने की दवा हंसी है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला...
Funny Jokes: लड़का- क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी? लड़की ने दिया गजब का जवाब
लड़का- क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी?
लड़की- मैं तो कर लूंगी पर आपका क्या होगा?
हमेशा मेरा-मेरा करती हो।
पति- तुम हर बात पर हमेशा मेरा-मेरा करती हो, तुम्हें हमारा कहना चाहिए
पत्नी कुछ ढूंढ रही होती है अलमारी में... पति- क्या ढूंढ रही हो?
पत्नी- हमारा वॉलेट।
जब चिंटू ने पिंटू के लिए खास तेल में बनाए पकौड़े
चिंटू- आज मैंने एक स्पेशल डिश बनाई है, जिसे खाते ही गर्मी गायब हो जाएगी...!
पिंटू- ऐसा क्या बना दिया तुमने यार...?
चिंटू- नवरत्न तेल में पकौड़े...!
बस में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री सावधान रहे।
उसी बस में पप्पू भी अपने घर जा रहा था
पप्पू ने ये लाइन पढ़ी और कहा- वाह, जो टिकट न खरीदें वो सावधान रहे
जिसने टिकट रखी है वो अपना सामान चोरी करा दे क्या?