Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए बहुत जरूरी है। काम की दबाव की वजह लोग तनाव का शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव से आपसे दूर रहता है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस सकते हैं।
एक लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया ,
बॉस -अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा ,
बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो ,
लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा ,
बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा ,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस- वो क्यों ?
लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
साली- सुनिए मेरे मुहं में मच्छर चला गया, अब क्या करूं?
जाजी- पगली ऑल आउट पी ले, छह सेकंड में काम शुरू!
टीचर ने क्लास में पूछा
सीनियर और जूनियर में क्या अंतर है बताओ?
सिर्फ चिंटू ने हाथ खड़ा किया...
टीचर ने कहा- शाब्बाश बेटा, बताओ?
चिंटू- सर, जो समुद्र के पास रहता हो उसे सीनियर (see-near) कहते हैं,
और जो चिड़ियाघर के पास रहता है, उसे जूनियर (zoo-near)...
Latest Jokes: छात्र ने पूछा ऐसा सवाल, कोच के उड़ गए होश, पढ़िए धमारेदार चुटकुले
महिला- मेरा वेट कैसे कम होगा?
डॉक्टर- अपनी गर्दन को दाएं बाएं हिलायें।
महिला- किस समय?
डॉक्टर- जब कोई खाने को पूछे!
Jokes: बीवी की अति सुन्दर सहेली आई घर, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
लड़की वाले बेटी के लिए लड़का देखने गए।
लड़की वाले- कितना कमा लेते हो?
लड़का- इस महीने दो करोड़ कमाया।
लड़की वाले- फिर क्या हुआ?
लड़का- बस, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हैंग हो गया और सारी कमाई चली गई।