Funny Jokes in Hindi: आजकल की भागमभाग जिंदगी में अगर चिंतामुक्त रहना है, तो हम सभी को हंसते रहने चाहिए। मानसिक तनाव से हमें दूर रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसते रहना चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: सुरेश से रमेश- शराब पीते पीते क्यों रो रहे हो, जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
रमेश- शराब पीते पीते रोने लगा।
सुरेश- क्या हुआ... रो क्यों रहे हो?
रमेश- यार, जिस लड़की को भूलने के लिए पी रहा था उसका नाम याद नहीं आ रहा।
गटरू- यार बताओ I am going का अर्थ क्या होता है?
मटरू- मैं जा रहा हूं।
गटरू- ऐसे कैसे चले जाओगे? यह सवाल मैं 10 लोगों से पूछ चुका हूं। सब कहते हैं कि मैं जा रहा हूं।
इसका सही जवाब बताकर जाओ जहां जाना है...
एक औरत ने तेजी से आ रही बस को रोका...
ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारा और पूछा - कहां जाना है?
औरत बोली- जाना कहीं नहीं है। बच्चा रो रहा है जरा पों पों बजा दो चुप हो जाएगा।
बस में धक्का-मुक्की से मोटा आदमी एक खूबसूरत लड़की से टकराकर गिर गया...और फिर...
इस टक्कर में मोटे आदमी एक टांग की हड्डी टूट गई...
वो हॉस्पिटल गया तो देखा कि वहां एक आदमी की दोनों टांगें टूटी हुई हैं।
भोलापन तो देखिए... वो उसको देखकर बोला-आपकी दो पत्नियां हैं क्या??