फनी जोक्स: व्यस्त जिंदगी में तनाव लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन रहा है। बेहद कम उम्र में ही लोग मानसिक तनाव और कई तरह की परेशानियों से घिरने लगे हैं। इसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ता है। ऐसे में खुद को स्वस्थ और खुश रखने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। सुबह-शाम कुछ पल खुलकर हंसने से मन हल्का होता है और तनाव दूर करने में मदद मिलती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं।
फनी जोक्स: साली साहिबा की बात सुनकर जीजाजी हो गए बेहाल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।
साली- जीजाजी आपकी शक्ल मेरे होने वाले पति से बहुत मिलती है।
जीजा- अच्छा कहां मिला तुम्हें वो?
साली- अभी मिला नहीं है, इसलिए तो कह रही हूं।
पप्पू डॉक्टर के पास गया...
पप्पू- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
पप्पू- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
पप्पू- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।
जेठानी- आज घर का काम आधा-आधा बांट लेते हैं, देवरानी ने दिया ऐसा जवाब कि हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
नयी नयी शादी हुई...
पति सुबह अपनी पत्नी पे पानी डाल देता है
पत्नी- (नींद में से उठती हुई गुस्से में)... पानी क्यों डाला?
पति- तेरे पिता ने बोला था, दामादजी मेरी बेटी फूल की कली है, उसे मुरझाने मत देना, इसीलिए...
तब से पति गायब है...
फनी जोक्स: साली- जीजाजी मेरी शादी में आप क्या गिफ्ट दोगे? जीजा का जवाब सुनकर हो गई बेहोश
पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था...
बॉम्बे मेल- पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।
बीवी से बोला- जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं )