फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chutkule In Hindi: सुरेश की बात सुनकर रमेश की बोलती हुई बंद, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Wed, 16 Jul 2025 06:23 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 16 Jul 2025 06:23 PM IST
सार

Comedy Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन
Funny jokes in hindi girlfriend boyfriend jokes chutkule comedy whatsapp latest jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Funny Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....



सुरेश-कल गर्लफ्रेंड की शादी में गया था 
रमेश- फिर क्या हुआ?
सुरेश- वहां 2 और गर्लफ्रेंड बन गईं
अब उनकी भी शादी में जाऊंगा
सुनकर रमेश की बोलती बंद हो गई.....

Funny jokes in hindi girlfriend boyfriend jokes chutkule comedy whatsapp latest jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक लड़की किसी लड़के से व्हाट्सप्प पर चैट कर रही थी
लड़का- हेलो
लड़की- हाय, क्या कर रहे हो?
लड़का- मैं एक खूबसूरत लड़की से बात कर रहा हूं
लड़की- वाओ, तुम कितने स्वीट हो
लड़का- हां, वो खूबसूरत लड़की काफी देर से रिप्लाई नहीं कर रही है,
तो सोचा तुझसे ही बात कर लूं.....
Funny jokes in hindi girlfriend boyfriend jokes chutkule comedy whatsapp latest jokes in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं,
अच्छा सा खाना बनाना
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है,
अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा
पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची
पति- नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं, 
वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं... 


Today Jokes: टीचर- नेता जी आपका बेटा फेल हो गया, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny jokes in hindi girlfriend boyfriend jokes chutkule comedy whatsapp latest jokes in hindi
Funny Jokes - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- तुम बस काम में लगे रहते हो, मेरी तो परवाह ही नहीं करते
बॉयफ्रेंड- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते......

अगर ट्रेन लेट हो जाए तो लड़कियां सिर्फ इंतजार, इंतजार, इंतजार करेगी
जबकि लड़के पूरा प्लेटफार्म घूम आएंगे, शायद कोई मस्त आइटम दिख जाए.......
विज्ञापन
Funny jokes in hindi girlfriend boyfriend jokes chutkule comedy whatsapp latest jokes in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
रमेश (मम्मी से)- मेरी मैडम पता नहीं अपने आप को क्या समझती हैं
मम्मी- ऐसा भी क्या हो गया?
रमेश- मैडम ने खुद ब्लैकबोर्ड पर लिखा 'महाभारत'
और मुझसे पूछने लगी की महाभारत किसने लिखा है?
तो मैंने भी कह दिया की आपने ही तो लिखा है
उतने में मैडम ने मुझे बहुत कूटा......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed