हंसना हर इंसान के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसने से हमारा मन और शरीरी दोनों स्वस्थ रहते हैं। अगर आप भी जीवनभर स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। अगर आप हंसते नहीं है और हमेशा चिंतित रहते हैं, तो इससे मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं जिसकी वजह से गंभीर बीमारियां आपको अपना शिकार बना सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Funny Jokes: बाप- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए तो मुझे पापा मत कहना...., जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
बाप- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए तो मुझे पापा मत कहना.... कुछ दिन बाद...
बाप- तुम्हारे रिजल्ट का क्या रहा चिंटू...
चिंटू- दिमाग खराब मत करो हरीशचंद्र...तुम अपने बाप होने का हक खो चुके हो
दे जूते.....दे चप्पल.....दे जूते
वकील- तुम्हारे पति की मौत कैसे हुई?
महिला- जहर खाने से
वकील- ...फिर ये चोट के निशान कैसे हैं?
महिला- पीने से मना कर रहे थे
बच्चा- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली?
पापा- उसके गाल का छोटा सा तिल
बच्चा- कमाल है !!! इतनी सी छोटी चीज के लिए इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली।
पति- तुम हर बात पर हमेशा मेरा-मेरा करती हो, तुम्हें हमारा कहना चाहिए
पत्नी कुछ ढूंढ रही होती है अलमारी में….
पति- क्या ढूंढ रही हो?
पत्नी- हमारा पेटीकोट