Funny Jokes: आज के समय में हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। व्यस्त जीवन में लोग काम के दवाब की वजह से तनाव जूझ रहे हैं। ऐसे में हंसी एक ऐसी दवा है जो तनाव और कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करती है। अगर आप भी तनाव से बचना चाहते हैं, तो आज से ही हंसना शुरू कर दीजिए। आप घर हो या दफ्तर कहीं हंस सकते हैं। हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जो हंसाने में आपकी काफी मदद करेंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Funny Jokes: जब बस में लड़की के ऊपर गिर गया पप्पू, पढ़िए मजेदार चुटकुले
पप्पू बस में खड़ा था ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा
पिंकी- बद्तमीज ..........क्या कर रहे हो
पप्पू- आईटीआई और आप?
लड़की ने की चप्पलों से पिटाई
संता और बंता एक बैंक में नौकरी करते थे एक दिन उस बैंक में चोर घुस गए।
उन्होंने पूरा बैंक लूट लिया और फिर सभी कर्मचारियों को खड़े होने को कहकर उनके पर्स घड़ियां और कीमती चीजें छीनने लगे।
संता बंता भी उसी लाइन में खड़े थे तभी संता ने बंता के हाथों में कुछ पकड़ाया
बंता फुसफुसाते हुए ये क्या है?”
संता- वो 1000 रूपए है जो मैंने तुमसे उधार लिए थे।
संता- मेरी बीवी इतना मज़ाक करती है कि क्या बताऊं।
बंता- कैसे ?
संता- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा
मैं कौन? तो वो बोली “दूध वाला।
Funny Jokes: पिता- बेटी तुम मुझे पापा बुलाती थी पर अब डैड क्यों कहती हो? बेटी ने दिया गजब का जवाब
सुरेश- खाली पेपर को बार-बार चूम रहा था...
रमेश- यह क्या है?
सुरेश- मेरी महबूबा है।
रमेश- मगर ये तो खाली पेपर है।
सुरेश- हां, आजकल बोलचाल बंद है।