Funny Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। जोक्स और चुटकुले (Jokes In Hindi) हंसाने में काफी मदद करते हैं। आप जोक्स (Chutkule in Hindi) पढ़कर अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं।
Funny Jokes: मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है? जवाब सुनकर उड़ गए होश
Funny Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।
मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है?
डॉक्टर- ये दवा नहीं है, मैं तो पेन चलाकर देख रहा था कि चल रहा है या नहीं।
मरीज- मुझे अपनी आंखों के सामने धब्बे से दिखाई देते हैं।
डॉक्टर- क्या नये चश्मे से कोई फायदा नहीं हुआ?
मरीज- हां हुआ है न, अब वो धब्बे ज्यादा साफ दिखाई देते हैं।
Jokes: भाभी से देवर- केवल दो तरह के आदमी औरत को समझ नहीं पाते है, फिर जो हुआ पढ़कर खूब हंसेंगे आप
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- कटने ही तो जा रहा है कौन सा, स्कूल जा रहा है !!!
Jokes In Hindi: भगवान से शिकायत करने मंदिर पहुंचा शादीशुदा आदमी, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
मरीज- डॉक्टर साहब, मैं बहुत खुश हूं।
चैन की नींद सोता हूं, कोई टेंशन नहीं है।
हर काम में दिल भी लगता है, लेकिन ऐसा क्यों है?
डॉक्टर- मैं तुम्हारी बीमारी समझ गया हूं। तुम्हें विटामिन 'शी' की जरूरत है।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)