फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: डॉक्टर ने महिला को दिए ऐसे डाइटिंग टिप्स, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

Sun, 25 May 2025 02:04 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 25 May 2025 02:04 PM IST
सार

Hindi Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।

विज्ञापन
Funny Jokes Doctor Patient Jokes In Hindi Aaj ke Majedar Chutkule viral jokes in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Viral Jokes In Hindi: बीते सालों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।



डॉक्टर ने महिला को डाइटिंग टिप्स दिए
ऐसी चीजों से दूर रहें, जो तुम्हें मोटा बनाती हों
महिला- जैसे?
डॉक्टर- जैसे कि वजन तौलने वाली मशीन, शीशा तस्वीरें और
सबसे जरूरी पतले दोस्त.....


ऑपरेशन टेबल पर लेटे हुए मरीज ने डॉक्टर से पूछा?
डॉक्टर साहब मुझे अस्पताल में कब तक रुकना पड़ेगा
डॉक्टर- ऑपरेशन सफल हुआ तो एक हफ्ता नहीं तो आधा घंटा....

Funny Jokes Doctor Patient Jokes In Hindi Aaj ke Majedar Chutkule viral jokes in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- मैंने जन्मदिन पर गिफ्ट में गहने मांगे और तुमने दिया 'खाली डिब्बा'
कितनी शर्म आई मुझे अपनी फ्रेंड्स के आगे
पति- अरे पगली शर्म ही तो औरतों का गहना होता है.....
Funny Jokes Doctor Patient Jokes In Hindi Aaj ke Majedar Chutkule viral jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- मुझसे प्यार करोगी?
लड़की- शक्ल देखी है अपनी, तुझसे प्यार करने से तो बेहतर है मैं सुसाइड कर लूं
लड़की- कमबख्त मर जाएगी पर किसी के काम नहीं आएगी....


पप्पू (जलेबी वाले से)- कितने साल से जलेबी बना रहे हो भैया? 
जलेबी वाला- 30 साल से
पप्पू- लानत है तुम पर, इतने सालों में तुमसे जलेबी सीधी नहीं बनी
डूब के मर जाओ...
 

Jokes In Hindi: जीजा- तुम लड़कियां इतनी खूबसूरत क्यों हो? साली का जवाब पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes Doctor Patient Jokes In Hindi Aaj ke Majedar Chutkule viral jokes in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
गप्पू शराब पीकर गाड़ी चला रहा था
अचानक गाड़ी एक खम्बे से टकरा गई
पुलिस- बाहर निकल साले
गप्पू- माफ कर दो दरोगा जी
पुलिस- दारू पी के गाड़ी चलाता है, मुंह खोल
गप्पू- अरे नहीं साहब
पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे.....
विज्ञापन
Funny Jokes Doctor Patient Jokes In Hindi Aaj ke Majedar Chutkule viral jokes in hindi
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
अध्यापक- रानी लक्ष्मीबाई कौन थीं?
छात्र: बेटी अपने पापा के घर रानी होती है, 
शादी के बाद लक्ष्मी बन जाती है और 
काम करते-करते घर की बाई बन जाती है
इस तरह वो 'रानी लक्ष्मीबाई' बन जाती है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed