फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Today Jokes: बेटी- मुझे एक लड़का बहुत पसंद हैं, मां का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 19 Jun 2025 04:22 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 19 Jun 2025 04:22 PM IST
सार

Funny Jokes: हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Mother Daughter Jokes In Hindi Boyfriend Girlfriend Latest Chutkule
Viral Funny Jokes - फोटो : freepik

Jokes in Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे.....



मां- इतनी लिपस्टिक लगा के कहां जा रही है
बेटी- मैं कॉलेज जा रही हूं
मां- तुझे कोई लड़का पसंद है क्या?
बेटी खुश होके- हां मां मुझे एक लड़का बहुत पसंद है
मां- तो कह देना उससे, कि तेरी शादी वर्मा जी के बेटे से तय कर दी है..... 

Funny Hindi Jokes Mother Daughter Jokes In Hindi Boyfriend Girlfriend Latest Chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा क्यों लगता है आपको?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक कॉपी
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है.....
Funny Hindi Jokes Mother Daughter Jokes In Hindi Boyfriend Girlfriend Latest Chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मंटू ऑटो ड्राइवर से बोला- गुरुद्वारा जाओगे? 
ड्रॉइवर- हां, बिल्कुल जाऊंगा
मंटू ने जेब से पॉलिथीन निकाली और ड्राइवर को देते हुए बोला-
वापस आना तो मेरे लिए लंगर लेते आना.....


Hindi Jokes: मरीज से डॉक्टर- कहां दर्द है? फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Mother Daughter Jokes In Hindi Boyfriend Girlfriend Latest Chutkule
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू और उसकी बीवी में झगड़ा हो रहा था
इतने में जोर से चिल्लाया- आखिर तुम मुझे समझती क्या हो?
क्या मैं तुम्हारा पालतू कुत्ता हूं, जो तुम्हारा हर हुक्म मानूं
पत्नी ने आसमान की ओर देखकर कहा- हे भगवान
मुझे नर्क में भी जगह मत देना जो मैंने इन्हें कभी भी कुत्ता समझा हो
फिर पप्पू से बोली- और अब तुम मुझ पर इस तरह भौकना बंद करो.....
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Mother Daughter Jokes In Hindi Boyfriend Girlfriend Latest Chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू- ये 3 बीएचके फ्लैट कितने का है?
दुकान वाला- सर, ये जूते चप्पल की दुकान है
चिंटू- तो फिर बाहर ये क्यों लिखा है कि 'फ्लैट 60% ऑफ'
दुकानदार बेहोश....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed