Most Funny Chutkule in Hindi: अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो आपका पूरा दिन अच्छा बीतता है। व्यस्त जीवन में सेहतमंद रहने के लिए हंसी बेहद जरूरी है। हंसने से हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे।
पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!
पहाड़ी लड़की- ये shaam singh का मोबाइल कहां से मिलेगा?
दुकानदार-पता नहीं मैडम
पहाड़ी लड़की- अरे टीवी पर तो तुम्हारी दुकान पे ही देखा था
दुकानदार- मैडम वो SAMSUNG है, shaam singh नहीं
लड़की- हां हां वही।
एक बुजुर्ग व्यक्ति हर साल अपनी पत्नी से शादी करता था...!
पंडित जी बोले- ऐसा क्यों करते हैं...?
बुजुर्ग बोला- बस एक ही शब्द सुनने की खातिर...!
पंडित जी- कौन सा शब्द...? बुजुर्ग- वही,
जब आप कहते हैं कि लड़के को बुलाओ...!
पंडित जी बेहोश...!
बेटा- मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा।
मां- फिर क्या करोगे?
बेटा- आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा।
मां- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख नालायक।
Hindi Chutkule: दर्जी की बात सुनकर खाली हो गई पूरी बस, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
टीचर- मैं जो पूछू उसका जवाब फटाफट देना
संता- जी सर
टीचर- भारत की राजधानी बताओ?
संता- फटाफट
टीचर अभी तक संजू को पीट रहा है।