Funny Chutkule in Hindi: हंसने से आपका मन और शरीर स्वस्थ रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आ रहे ,हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Chutkule: इन जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, पढ़िए मजेदार चुटकुले
चिंटू- तुम्हारी बेटी की सगाई को पूरे 2 साल हो गये हैं, विवाह में इतनी देरी क्यों?
पिंटू- दरअसल, लड़का एक वकील है,
जैसे ही विवाह की तारीख पास आती है,
वह कोई ना कोई बहाना करके तारीख आगे बढ़ा देता है
पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है।
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे।
पिता- कौन सी बुक पढऩे लगा है तू?
बेटा- फेसबुक।
Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़ने के बाद कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए वायरल चुटकुले
लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली...
वहां क्यों बैठी है?
लड़की-सेब खाने
महिला-पर यह तो आम का पेड़ है!
लड़की-ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो
सेब लेकर आई हूं।
कल रास्ते में स्कूल में साथ पढ़ने वाली एक लड़की दिखी,
मैंने पूछ लिया- तुम्हें याद है हम साथ में पढ़ते थे.
उसने जवाब दिया- पढ़ती तो मैं थी,
तू तो मुर्गा बनता था...!