Funny Jokes in Hindi: हंसने से हमारा मन और शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने से हमें मानसिक तनाव नहीं होता है जिसकी वजह से कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
पिता- बेटी तुम पहले मुझे पापा कहती थी... और अब डैड कहती हो ऐसा क्यों...
बेटी- ओह डैड, आप भी न... पापा कहने से लिपस्टिक खराब हो जाती है...
पिता बेहोश।
पति भागा भागा होटल के मेनेजर के पास आया और चिल्लाता हुआ बोला
जल्दी चलो, मेरी बीवी खिड़की से कूद कर जान देना चाहती है
मेनेजर-मैं क्या करूं
पति-कमीने, खिड़की नहीं खुल रही है
लड़का- बाबा कोई नौकरी नहीं लग रही,
इंजीनियर हूं, कोई उपाय बताइए...
बाबा- बेटा कौन सी ब्रांच है...
लड़का- इलैक्ट्रीकल...
बाबा- फिर तो मुझे नहीं पता बेटा,
क्योंकि मैं मेकेनिकल से था...
एक शराबी झूमता हुआ घर की ओर जा रहा था कि अचानक रुक गया…
उसने देखा उसके पीछे दो लड़कियां किसी बात पर आपस में झगड़ रही थी
पहली लड़की- भगवान करे तेरी शादी किसी शराबी से हो जाए…
दूसरी लड़की- नहीं, भगवान करे तेरी शादी हो जाए...
शराबी बोला…तो मैं रुकूं या जाऊं…?