फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: डॉक्टर की बाद सुनकर पिंटू को लगा जोर का झटका, मजेदार जोक्स पढ़कर बन जाएगा दिन

Wed, 10 May 2023 12:57 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 10 May 2023 12:57 PM IST
विज्ञापन
Doctor Patient Jokes In Hindi Read Pintu Ke Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। अगर आप रोजाना नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेते हैं तो आप मानसिक तनाव जैसी परेशानियों से बच सकते हैं। हंसने से इंसान खुश रहता है, जिससे चिंता और तनाव दूर हो जाता है। साथ ही हमारे अंदर सकारात्मकता आती है, जो बढ़ी से बढ़ी समस्या से बाहर आने में हमारी मदद करता है। सेहतमंद रहने के लिए लोगों को हर दिन नियमित रूप से हंसने की सलाह दी जाती है। हंसी भी एक योग की तरह है, जिससे हमारे शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने के यह मजेदार सिलसिला...



डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी
पिंटू- क्यों डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो..

Doctor Patient Jokes In Hindi Read Pintu Ke Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
भाभी जी- भैया एक अच्छी चप्पल दिखाओ
दुकानदार- दिखाता हूं भाभी जी
दुकानदार- ये वाली अच्छी है
भाभी जी- नहीं
10 चप्पल दिखाने के बाद दुकानदार- मैंने आपको दुकान की एक-एक चप्पल दिखा दी
अब तो एक भी बाकी नहीं है।
भाभी जी- वो सामने वाले डिब्बे में क्या है ?
दुकानदार हाथ जोड़ते हुए- भाभी जी, रहम कर थोड़ा, उसमें मेरा LUNCH है।
दुकानदार की हालत देखकर वहां खडे लोग हंसने लगे।
Doctor Patient Jokes In Hindi Read Pintu Ke Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की से लड़का बोला
डार्लिंग मुझे तुम्हारी आंखों में सारी दुनिया दिखाई देती है।
पीछे से एक बूढ़ा बोला
हमारी गाय नहीं मिल रही, दिखे तो बताना बेटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Patient Jokes In Hindi Read Pintu Ke Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
मंटू- पापा क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?
पापा- नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा?
मंटू- क्योंकि पापा मैं कहीं भी जाता हूं, तो सब यही कहते हैं हे भगवान फिर आ गया
विज्ञापन
Doctor Patient Jokes In Hindi Read Pintu Ke Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
पति-पत्नी की लड़ाई हो गई...दिनभर चुपचाप रहने के बाद
पत्नी पति के पास आकर बोली- इस तरह झगड़ा करने के बाद अच्छा नहीं लग रहा,
एक काम करते हैं, थोड़ा तुम समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं।
पति- ठीक है, क्या करना है?
पत्नी- तुम मुझसे माफी मांग लो और मैं आपको माफ कर देती हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed