फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: न्यूरोलॉजिस्ट को लेकर बुजुर्ग पेशेंट ने डॉक्टर को दिया ऐसा मजेदार जवाब, पेट पकड़ कर लगाएंगे ठहाके

Mon, 07 Apr 2025 11:03 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 07 Apr 2025 11:03 AM IST
सार

Comedy Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं। 

विज्ञापन
Doctor patient jokes in hindi GF BF Funny jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes In Hindi: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी-मजाक इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। इसलिए आपको सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इसलिए हम आपके लिए ऐसे मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर आए हैं। जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



डॉक्टर ने बुजुर्ग पेशेंट को न्यूरोलॉजिस्ट को रेफर करते हुए कहा,
बाबा एक बार दिमाग वाले डॉक्टर को दिखा लो
बुजुर्ग उठते हुए बोले- हमें तो लगा था कि आपके पास भी होगा.....

Doctor patient jokes in hindi GF BF Funny jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टिंकू- मेरा एक दोस्त मुझसे हमेशा कहता था कि भाई कुछ अलग करके दिखा
मिंकू- फिर तूने क्या किया?
टिंकू- मैंने उसकी गर्लफ्रेंड को उससे अलग करवा दिया,
अब जूते लेकर मुझे ढूंढ रहा है....
Doctor patient jokes in hindi GF BF Funny jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
एक लड़की का एक्सीडेंट हो गया
डॉक्टर- आपके पैर खराब हो गए हैं
लड़की- क्या ये सही नहीं होंगे?
डॉक्टर- नहीं इनको काटना पड़ेगा
लड़की- ओह नो! अब मै क्या करुंगी?
डॉक्टर- धीरज रखिए. ईश्वर सब ठीक करेगा
लड़की- अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है, दरअसल मैंने कल ही नया सैंडल खरीदा है
और उस दुकान पर लिखा था- बिका माल वापस नहीं होगा.....
 

Best Jokes: पति ने पत्नी को बताया वजन कम करने का गजब उपाय, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor patient jokes in hindi GF BF Funny jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7
बाप- शाबाश बेटा, मेरा बच्चा तो बहुत इंटेलिजेंट है
अच्छा तो 6, 7 के बाद क्या आयेगा?
बेटा- 8, 9, 10…बाप खुश होकर, और उसके बाद?
बेटा- गुलाम, बेगम और बादशाह
बाप बेहोश.....
विज्ञापन
Doctor patient jokes in hindi GF BF Funny jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक सर्वे में पुरुषों से पूछा गया- क्या 40 के बाद गर्लफ्रेंड रखनी चाहिए?
97 फीसदी पुरुषों का कहना था- नहीं, 40 गर्लफ्रेंड काफी होती हैं.....


आज के मजेदार जोक्स: जब पप्पू को हुआ नर्स से प्यार तो ऐसे किया इजहार, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed