फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Desi Jokes: मां- देखो बेटा शरारती लड़कों से दूर रहा करो, लड़के का जवाब पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे बेहाल

Tue, 01 Apr 2025 05:44 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 01 Apr 2025 05:44 PM IST
सार

जिस तरह हम रोजमर्रा के कामों में व्यस्त रहते हैं और अपनी जरूरी जिम्मेदारियों को निभाते हैं, उसी तरह हमें अपनी दिनचर्या में हंसने की आदत भी शामिल करनी चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं।

विज्ञापन
Desi Jokes and majedaar chutkule in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

आमतौर पर जो इंसान अपने जीवन में हंसी-खुशी से रहता है लोग उसे खूब पसंद करते हैं। लोग ऐसे शख्स से दोस्ती करना चाहते हैं, जो तनाव को आसानी से दूर कर दे। इसलिए चाहे दफ्तर हो या घर, हमें हर जगह मुस्कुराते रहना चाहिए। हंसी एक ऐसी दवा है जो मानसिक तनाव को कम करती है और कई बीमारियों से बचाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी कहते हैं कि हंसना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ मूड को हल्का करता है, बल्कि शरीर को भी तंदुरुस्त रखता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। इन मजेदार जोक्स को पढ़कर आप खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे और दिनभर की थकान को पलभर में भूल जाएंगे। तो देर किस बात कि चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला..



मास्टर जी – बताओ, कुतुबमीनार कहां है?
चिंटू – पता नहीं
मास्टर जी – फिर बेंच पर खड़े हो जाओ
चिंटू बेंच पर खड़ा हो जाता है और कुछ देर बाद कहता है, 
मास्टर जी यहां से भी नहीं दिख रहा है।
पूरे क्लास में छा गई शांति!
 

Desi Jokes and majedaar chutkule in hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

बेटा- मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा, आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा।
मां- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख नालायक।
 

Desi Jokes and majedaar chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू मेडिकल डॉक्टर के पास गया 
पप्पू- डॉक्टर साहब मुझे क्या बीमारी है? 
डॉक्टर- लड़कियों का पीछा करना छोड़ दो, 
पप्पू- उससे क्या होगा? 
डॉक्टर- अगर लड़कियों का पीछा करना नहीं छोड़ोगे, तो जल्दी ही मर जाओगे 
पप्पू- लड़कियों का पीछा करने से कोई कैसे मर सकता है? 
डॉक्टर- क्योंकि उनमें से एक लड़की मेरी भी है।
पप्पू की हालत खराब

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Desi Jokes and majedaar chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
अध्यापक- शांति किसके घर में रहती है? 
छात्र- जिस घर में पति और पत्नी दोनों मोबाइल में बिजी रहते हैं।

 
विज्ञापन
Desi Jokes and majedaar chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
मां- देखो बेटा शरारती लड़कों से दूर रहा करो।
लड़का- मां, मैं इसी वजह से तो स्कूल नहीं जाता।
सुनते ही मां के उड़ गए होश

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed