फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- जिंदा रहने के लिए क्या जरुरी है? चिंटू का जवाब पढ़कर जोर-जोर से हंसेंगे आप

Sat, 21 Jun 2025 12:50 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 21 Jun 2025 12:50 PM IST
सार

Funny Jokes: हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
Comedy Jokes Teacher Student Jokes in Hindi Jjja Sali Chutkule in Hindi Whatsapp Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......



टीचर (चिंटू से)- जिंदा रहने के लिए क्या क्या चीजें जरुरी हैं?
चिंटू- नहीं पता मैडम
टीचर- अरे जो आता है, वहीं बता दो
चिंटू- जिंदा रहने के लिए तेरी कसम, एक मुलाकात जरुरी है सनम
टीचर बेहोश.....

Trending Videos
Comedy Jokes Teacher Student Jokes in Hindi Jjja Sali Chutkule in Hindi Whatsapp Funny Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बहू अपनी सास के पास जाती है और कहती है
मांजी कल रात मेरा उनसे झगड़ा हो गया
सास- कोई बात नहीं, ये तो हर पति-पत्नी में होता है
बहू- वो तो मुझे भी पता है, पर ये बताइये अब
लाश का क्या करना है.....

राजू (सुरेश से)- पता है, जब अमेरिका में लाइट जाती है
 तो वे पावर ऑफिस में फोन करते हैं
जब जापान में लाइट जाती है तो फ्यूज चेक करते हैं
और जब अपने भारत में लाइट जाती है तो वो
सबसे पहले बाहर निकलकर देखते है कि
सबकी गई है न, फिर राहत की सांस लेते हैं......
Comedy Jokes Teacher Student Jokes in Hindi Jjja Sali Chutkule in Hindi Whatsapp Funny Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
गप्पू- आज मैने मौत को बहुत ही करीब से देखा
पप्पू- वो कैसे?
गप्पू- दो लड़कियां बगैर मेकअप के जा रही थीं.......
 

Comedy Jokes: गर्लफ्रेंड को लेकर पप्पू ने गप्पू से कही ऐसी बात, पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Jokes Teacher Student Jokes in Hindi Jjja Sali Chutkule in Hindi Whatsapp Funny Jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़का उदास बैठा पानी मे पत्थर मार रहा था
तभी एक मेढक पानी में से निकल कर बोला-
पानी मे आ तेरी उदासी उतारू 
अपनी वाली के चक्कर मे मेरी वाली
का सिर फोड दिया.......
विज्ञापन
Comedy Jokes Teacher Student Jokes in Hindi Jjja Sali Chutkule in Hindi Whatsapp Funny Jokes
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
चिड़ियाघर में एक तोते के पिंजड़े के बाहर लिखा था
इंग्लिश, हिंदी और भोजपुरी बोलने वाला तोता
एक आदमी ने इस बात को टेस्ट करने के लिए 
तोते से पहले इंग्लिश में पूछा- हू आर यू?
तोता- आई ऍम पैरेट 
आदमी (हिंदी में)- तुम कौन हो?
तोता- मैं एक तोता हूं
आदमी (इस बार भोजपुरी में)- तु के हव?
तोता- तहार बाप सरऊ, एकई बतीया चार बेरी पुछत हउवे सारे,
पटक के लतिया देव........
 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed