Majedar Chutkule in Hindi: अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो आप मानसिक तनाव से मुक्त रहते हैं। हंसी किसी के भी चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। इंसान के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Comedy Jokes: पत्नी- अगर मैं खो गई तो तुम क्या करोगे? पति का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट
पत्नी- अगर मैं खो गई तो तुम क्या करोगे?
पति- मैं अखबार में इश्तिहार दूंगा
पत्नी- तुम कितने अच्छे हो। क्या लिखोगे?
पति- जहां भी रहो खुश रहो।
चिंटू (पिंटू से)- पूरी जिंदगी निकली जा रही है इसी इंतजार में,
कभी कोई टीचर मिलेगा तो एक बात उनसे जरूर पूछूंगा।
चिंटू- क्या?
पिंटू- ये साइन थीटा, कॉस थीटा और टैन थीटा का यूज लाइफ में कब और कैसे करना है?
Funny Jokes: टीचर- लड़कियां अगर पराया धन होती है तो लड़के क्या होते हैं? संता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
पोता- दादी आपने कौन-कौन से देश घूमे हैं?
दादी- अपना पूरा हिंदुस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान....
पोता- दादी अब कहां घूमोगी?
पीछे से छोटा पोता बोला...
कब्रिस्तान...
Jokes Hindi: डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? मरीज ने दिया मजेदार जवाब
टीचर (रमेश से)- अच्छा ये बताओ कि दुनिया में कितने देश हैं?
रमेश- अरे मैम आप भी ये कैसी बात कर रही हैं।
दुनिया में तो बस एक ही देश है, हमारा देश भारत। बाकी तो सब विदेश हैं।