फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chutkule in Hindi: पत्नी ने पति से पूछा- अच्छा यह बताओ कि तुम मूर्ख हो या मैं? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 18 Jul 2022 05:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Jul 2022 05:46 PM IST
विज्ञापन
Chutkule in Hindi Wife Asked To Husband Tell are you stupid or me Read Latest Jokes Chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Chutkule in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों पर काम का दबाव इतना अधिक है कि लोगों के पास हंसने-मुस्कुराने का भी समय नहीं है। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसना नहीं भूलेंगे। 



चिंटू अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।
चिंटू - हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much" 
लड़की- तू चिंटू बोल रहा है न?
चिंटू - अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...
लड़की-तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न
चिंटू - चौंककर हां, बिलकुल सही
लड़की - और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
.चिंटू - अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू
लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 
चिंटू - मजाक क्यों कर रही हो पम्मी
उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे...

Chutkule in Hindi Wife Asked To Husband Tell are you stupid or me Read Latest Jokes Chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी ने पति से पूछा- अच्छा यह बताओ कि तुम मूर्ख हो या मैं? 
पति- (शान्त मन से) प्रिये ये बात तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यन्त तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मूर्ख व्यक्ति से शादी करो 
इतना कहते ही पति को मिल गया राष्ट्रपति पुरस्कार....

Chutkule in Hindi Wife Asked To Husband Tell are you stupid or me Read Latest Jokes Chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- अब मैं 10 तक गिनूंगी... अगर, तुम ना बोले तो... मैं जहर खा लूंगी 
पत्नी- एक... 
पति- खामोश 
पत्नी- दो... 
पति- फिर भी चुप्प 
पत्नी- बोलो ना प्लीज... 
पत्नी का रोना शुरू... 
पति- गिनती गिन... गिनती 
पत्नी- शुक्र है! आप बोले तो, नहीं तो मैं जहर खाने ही वाली थी..

विज्ञापन
विज्ञापन
Chutkule in Hindi Wife Asked To Husband Tell are you stupid or me Read Latest Jokes Chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक चतुर महिला ने फेसबुक पर लिखा...!
मन को वश में करना सीख रही हूं आजकल...
शिमला जाने का मन होता है तो शिमला मिर्च खा लेती हूं...!
मसूरी जाने का मन होता है तो मसूर की दाल खा लेती हूं...!
और उधमपुर जाने का मन होता है तो घर में उधम मचा देती हूं...!

विज्ञापन
Chutkule in Hindi Wife Asked To Husband Tell are you stupid or me Read Latest Jokes Chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

मां ने बेटी से कहा - लड़के वालों के सामने बड़ी-बड़ी बातें करना,
लड़के वालों के आते ही बेटी ने मां से कहा - 
मां चाबी देना वो हवाईजहाज  धूप में खड़ा है , उसे अंदर कर दूं...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed